SGT और मैं - सफ़र, सीख और यादें

Updated on: December 20, 2025

SGT और मैं - सफ़र, सीख और यादें

प्रस्तावना (शुरुआत):

SGT में मेरा पहला क़दम कुछ इस तरह था, मानो मैंने दोबारा किसी नए जीवन में प्रवेश कर लिया हो। पूरी दुनिया नई-सी लग रही थी — जैसे एक नवजात शिशु के जीवन में सबकुछ नया होता है। नई जगह, नए लोग, अनजान रास्ते, अनजान सफ़र। सिर्फ़ 4 सालों में ही यह जगह मेरे लिए कुछ यूँ हो गई जैसे मानो 40 बरस मैंने जीवन के यहीं बिताए हों। आज मैं आपसे साझा करूँगा अपना वह सफ़र, जो बीता SGT University में — किताबों की दुनिया से लेकर ज़िंदगी की सबसे बड़ी सीख तक।

यह सफ़र शुरू हुआ सन 2021 से, जब मैंने बैचलर इन क्लिनिकल साइकोलॉजी में अपना प्रवेश लिया। फिर इन 3 सालों में न केवल मैंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की, बल्कि बहुत सारे दोस्त भी बनाए। यहाँ जितना अच्छा अनुभव मुझे पढ़ाई में हुआ, उतना ही शानदार अनुभव दोस्तों के साथ बिताए पलों में भी मिला और ढेर सारी यादें संजोईं।

पढ़ाई मुझे इसलिए आसान लगी क्योंकि यहाँ के प्रोफेसर हमें इतनी सहजता और प्यार से समझाते हैं कि हर कठिन विषय भी सरल लगने लगता है। वे हर समस्या को हल करने में इस तरह मदद करते हैं जैसे हमारे माता-पिता या कोई करीबी दोस्त। कभी अपनी बात कहने में हिचक महसूस नहीं हुई, न ही कोई सवाल पूछने में डर लगा। बल्कि हमेशा यह विश्वास बना रहा कि मेरे प्रोफेसर मेरी समस्या न केवल सुनेंगे, बल्कि मेरी स्थिति को समझकर समाधान भी देंगे — बिल्कुल गूगल की तरह।


SGT Ka Campus

SGT का कोना-कोना एक कहानी कहता है। यह 75 एकड़ में फैला सिर्फ़ एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि एक छोटी-सी दुनिया है, जिसमें हज़ारों कहानियाँ समाई हुई हैं। आम जीवन की तरह यहाँ भी समय सीमित है, पर यह सफ़र बहुत कुछ सिखा देता है और अनगिनत यादें बना देता है।


हर दिन की शुरुआत गेट नंबर 1 पर गार्ड दादा को ‘नमस्ते’ कहकर होती थी, और फिर हमारी क्लासेस E Block में लगती थीं। लेक्चर इतने बेहतरीन और दिलचस्प होते थे कि न तो लंच का अहसास होता था और न ही छुट्टी का।


SGT का अगर विश्लेषण करूँ या इसके बारे में कहूँ तो यह 75 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल विश्वविद्यालय है। इसमें 19 फैकल्टीज़ और 200 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में पाँच ब्लॉक हैं – A, B, C, D और E, जहाँ अलग-अलग फैकल्टी और कोर्स संचालित होते हैं।


SGT विश्वविद्यालय के साथ-साथ एक अस्पताल भी है, जहाँ 24 घंटे मरीज़ों का देखभाल और इलाज चलता रहता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य सदस्यों के साथ-साथ SGT के मेडिकल विद्यार्थी भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें यहाँ लाइव ट्रेनिंग और बेहतरीन एक्सपोज़र प्राप्त होता है।


SGT अस्पताल में सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक रोगों व बीमारियों का उपचार होता है। यहाँ 800 से अधिक बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी सभी आधुनिक मशीनें और संसाधन मौजूद हैं, जिससे इलाज उचित तरीके से और समय पर हो सके।


यहाँ कम खर्च में अधिक सुविधाएँ और बेहतर उपचार उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग यहाँ अपना इलाज करा सकते हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एक ब्लड डोनेशन/बैंक भी है, जहाँ इच्छुक व्यक्ति रक्तदान करके ज़रूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं।


SGT ने केवल शिक्षा या उपचार ही नहीं, बल्कि रोज़गार भी प्रदान किया है। इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, डॉक्टर और नर्स से लेकर देखरेख सहायक तक मिलाकर 5,000 से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा, यह अपने विद्यार्थियों को परिसर के अंतर्गत इंटर्नशिप करने का अवसर भी देता है और मासिक इंटर्नशिप वेतन भी प्रदान करता है।


मैंने भी SGT में इंटर्नशिप की है और एक्सपोज़र के साथ-साथ अच्छा स्टाइपेंड भी कमाया। इससे न केवल मुझे अपनी फीस भरने में मदद मिली बल्कि मैं अपने माता-पिता का सहयोग कर सका और अपना जेब-खर्च भी निकाल सका। यह इंटर्नशिप हर विभाग के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम, क्षेत्र और कौशल के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।


SGT जितना अपनी शिक्षा और अस्पताल के विभाग में सफल है, उतना ही चर्चित सांस्कृतिक गतिविधियों में भी है। यहाँ होली और दिवाली समेत हर त्योहार भव्य तरीके से आयोजित होता है, जिनमें इंटर-फैकल्टी और इंट्रा-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताएँ होती हैं और कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं।


मैंने स्वयं यहाँ दिवाली और होली के अवसर पर 8 नाटकों में भाग लिया है। इसके अलावा 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और आधे से अधिक में स्थान प्राप्त किया। मैंने यूनिवर्सिटी की थिएटर टीम में क्लब प्रेसिडेंट के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया और 15 से अधिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।


हर साल होने वाले SGT Talent Hunt में मैंने मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। हमारी थिएटर टीम, जो पहले “Sangharsh” के नाम से जानी जाती थी, आज “SGT Pehchaan Club” के रूप में प्रसिद्ध है, जो थिएटर और कला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर काम करती है।


SGT में कई अन्य क्लब भी सक्रिय हैं — जैसे Student Welfare Club Prabandhan, Music Club, Dance Club, Public Speaking Club Tusker, Literature Club, Art Club Chitradhar आदि। हर क्लब में 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी कार्यरत हैं।


SGT में होली और दिवाली फेस्ट सबसे बड़े उत्सव होते हैं। इसके अलावा Symphonious, SGT Talent Hunt, MediaMaze, Basant Fest, Campus Rush जैसे अन्य फेस्ट भी आयोजित होते हैं।


इन सभी के अलावा SGT का एक और बड़ा फेस्ट है ‘Synergy’। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ एक भव्य वैज्ञानिक और शैक्षिक प्रदर्शनी भी होती है। इसका सबसे आकर्षक हिस्सा राष्ट्रीय स्तर की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय भाग लेते हैं।


मैंने Synergy के नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता को SGT Theatre Club Sangharsh की ओर से लीड और आयोजित किया। हम लगातार 3 वर्षों तक 100 से अधिक संस्थानों का पंजीकरण कराने में सफल रहे। यह पंजीकरण निःशुल्क था और विजेताओं को ₹21,000, ₹15,000 और ₹10,000 के पुरस्कार दिए गए।


SGT का C Block Cultural Ground बड़े उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही TV Studio, Central Library, 3 से अधिक Auditorium, और प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग Library उपलब्ध हैं। विभिन्न कोर्स के छात्रों के लिए Media Centre, Restaurant, Farms, Chemical Labs, Yoga Centre और Ayurvedic Centre भी मौजूद हैं।


SGT के पार्क सुकून और शांति से भरे हुए हैं। पक्षियों की चहचहाहट और फूलों की खुशबू मन और तन दोनों को शांति देती है। बैचलर पूरा होने के बाद भी मेरा मन यहाँ से नहीं भरा, इसलिए मैंने मास्टर में भी यहीं प्रवेश लिया।


चार साल बीत गए, लेकिन SGT में बिताया हर दिन आज भी नया-सा लगता है। अगर आप भी मेरे अनुभव से प्रेरित हैं, तो एक बार SGT कैंपस ज़रूर आएँ और अपने सपनों को नई उड़ान दें।


"ज़िंदगी को सच में जीना है तो बेझिझक जी लेना,
मुस्कुराते-मुस्कुराते थोड़े आँसू या ग़म पी लेना।
अगर मिले हार तो घबराना नहीं,
थोड़ा सब्र करके कामयाबी को छू लेना।
और कभी निकलना ज़िंदगी को सदाबहार बनाने,
तो दोस्त — एक बार अपनी गाड़ी SGT University की ओर मोड़ लेना।"

— Harsh Tripathi


We're here to help you shape the future.

Complete Online Registration