पॉडकास्टिंग का भविष्य: संचार, स्टोरीटेलिंग और डिजिटल मीडिया में नई संभावनाएँ
Updated on: July 18, 2026
अगर आप राज शमानी, रणवीर अल्लाहबादिया, और निखिल कामथ जैसे हस्तियों को देखते-सुनते रहे हैं और उनके जैसा करियर बनाना चाहते हैं तो पॉडकास्टिंग आपके लिए उपयुक्त रास्ता है। यह न केवल प्रसिद्धि, बल्कि आकर्षक कमाई का भी एक जरिया है।
पॉडकास्टिंग स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में एक ऐसी ताजी बयार लेकर आया है, जो छात्रों में संचार कौशल (communication skills), स्टोरी टेलिंग, मार्केटिंग, रचनात्मकता (Creativity), इंफ्लूएंसर तकनीक और प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation skills) को निखारने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। विचारों को व्यक्त करने का यह आधुनिक तरीका न केवल Gen-Z बल्कि हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय साबित हो रहा है।
विषय-सूची
- पॉडकास्ट क्यों इतना लोकप्रिय हो रहा है?
- पॉडकास्ट कैसे बनाएं?
- पॉडकास्टिंग के क्षेत्र में नए प्रयोग
- पॉडकास्टिंग में करियर और SGT विश्वविद्यालय
- हमारे छात्रों के पॉडकास्ट देखें
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पॉडकास्ट क्यों इतना लोकप्रिय हो रहा है?
पॉडकास्ट की लोकप्रियता के मूल में इसका रोज के तेज भागते जीवन में आसानी से फिट होने के गुण है। इसके अलावा पॉडकास्ट विविध विषयों पर (जैसे: व्यवसाय, उद्यमिता, आत्म-विकास, समाज और संस्कृति, अपराध, समाचार आदि) और विविध समय-सीमा में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यह सूचना और मनोरंजन को अद्भुत संगम के साथ प्रस्तुत करता है। पॉडकास्ट को आप अन्य कार्य (जैसे: खाना बनाते हुए, ड्राइव करते हुए, घर की सफ़ाई करते हुए इत्यादि) करते हुए भी सुन सकते हैं। इसके अलावा, पॉडकास्ट ने समान विचार और समान हितों वाले व्यक्तियों को एक साझा मंच प्रदान कर दिया है जहां वे परस्पर बातचीत और प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
भारत में डिजिटल पेनेट्रेशन बढ़ने के साथ साथ इस विधा का भी विकास हो रहा है। खासकर, संचार के छात्रों द्वारा इस अनोखे तकनीक को उपयोग कर विमर्श और नैरेटिव निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। परंपरागत मीडिया की विश्वसनीयता जहां संदेहजनक होती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक मीडिया के रूप सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया मजबूती से इस खाली जगह भरने के काम कर रहे हैं। इसमें पॉडकास्टिंग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आइए कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में आए इस क्रांतिकारी बदलाव को समझने का प्रयास करते हैं।
पॉडकास्ट कैसे बनाएं?
अपना स्वयं का पॉडकास्ट शुरू करना अब बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आपको इन शुरुआती बिंदुओं पर ध्यान देना होगा:
- विषय चुनना: विषय चुनते समय विषय में दिलचस्पी और विषय की समझ का होना अत्यंत अनिवार्य है जिससे पॉडकास्ट रुचिकर और जानकारी प्रदान करने वाला बन सके।
- स्क्रिप्टिंग: यह वस्तुतः पॉडकास्टिंग के एपिसोड की रूपरेखा तय करता है। इसके द्वारा शुरुआत में ही विषय से सम्बन्धित कोई दिलचस्प जानकारी (trivia) या सवाल पूछा जा सकता है जिससे श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
- तकनीकी उपकरण: इसमें अच्छी गुणवत्ता का माइक्रोफोन, कैमरा और हेडसेट का प्रयोग किया जाता है ताकि बेहतर कंटेंट तैयार किया जा सके।
- रिकॉर्डिंग और एडिटिंग: यह पॉडकास्टिंग का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है जिसमें शांत वातावरण में रिकॉर्डिंग की जाती है। अगर केवल ऑडियो पॉडकास्ट है तो Audacity या Adobe Audition जैसे सॉफ्टवेयर के उपयोग से अपनी आवाज को एडिट किया जाता है। Audacity एक पूरी तरह से मुफ्त और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है और शुरुआती पॉडकास्टर्स के लिए एक शानदार टूल है, जबकि Adobe Audition एक एडवांस्ड ऑडियो वर्क स्टेशन (DAW) है, जिसका उपयोग टॉप प्रोफेशनल पॉडकास्टर्स करते हैं। वीडियो पॉडकास्ट के मामले में Adobe Premiere Pro, Riverside और Descript सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय सॉफ्टवेयर हैं जो आपके पॉडकास्ट को प्रोफेशनल लुक देने के साथ-साथ स्टूडियो क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं। Adobe Premiere Pro एक इंडस्ट्री स्टैंडर्ड वीडियो एडिटर है जो मल्टी-कैमरा एंगल (अलग-अलग कैमरों की फुटेज) को जोड़ता है। वहीं, Riverside ऑटो-ट्रांसक्रिप्शन (ऑटो-कैप्शन) और वीडियो को छोटे-छोटे क्लिप्स (Shorts) में काटने की सुविधा देता है। Descript एक जादुई टूल है जो वीडियो को किसी टेक्स्ट डाक्यूमेंट की तरह एडिट करता है — अगर आप वीडियो में कोई शब्द या वाक्य बोलते हैं और उसको डिलीट करना चाहते हैं, तो बस टेक्स्ट को मिटा दें, वीडियो अपने आप एडिट हो जाएगा।
- पॉडकास्ट होस्टिंग और पब्लिशिंग: अंततः अपने पॉडकास्ट को अपने श्रोताओं और दर्शकों तक पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके लिये Spotify for Podcasters, YouTube, Transistor.fm या Castos का उपयोग किया जाता है। Spotify for Podcasters पूरी तरह से मुफ्त है, जबकि यूट्यूब वीडियो पॉडकास्ट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। आजकल आप "यूट्यूब स्टूडियो" का उपयोग करके अपने पॉडकास्ट को ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्मेट में आसानी से होस्ट और पब्लिश कर सकते हैं। Transistor.fm एक प्रीमियम प्लेटफार्म है जो एम्बेड करने लायक वीडियो प्लेयर और ऑडियो होस्टिंग दोनों को सपोर्ट प्रदान करता है। Castos वर्डप्रेस (WordPress) के साथ आसानी से इंटीग्रेट होता है और इसमें ऑडियो और वीडियो दोनों तरह की होस्टिंग शामिल है।
पॉडकास्टिंग के क्षेत्र में नए प्रयोग
आजकल की पल-पल बदलती हुई दुनिया में YouTube और Spotify जैसे प्लेटफॉर्म्स ने दशकों से ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट को लोकप्रिय बना कर एक सराहनीय काम किया है। इसमें दर्शकों को पॉडकास्टर्स के चेहरे के भाव के साथ-साथ विजुअल उदाहरण भी दिखता है।
इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पॉडकास्टिंग में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है जिसमें ऑडियो एडिटिंग को आसान बनाना और ऑटो ट्रांस्क्रिप्ट जैसे बदलाव शामिल हैं।
इसके साथ ही एक घंटे के पॉडकास्ट में से 30-60 सेकंड के दिलचस्प अंश काटकर Instagram Reels और YouTube Shorts पर डाला जा रहा है, जिससे युवाओं के बीच इसकी पहुंच तेजी से बढ़ रही है।
अंततः नई तकनीक की मदद से अब श्रोता और दर्शक पॉडकास्ट के दौरान लाइव पोल, क्विज और सुपरचैट के माध्यम से भाग ले सकते हैं।
पॉडकास्टिंग में करियर और SGT विश्वविद्यालय
इतना तो स्पष्ट है कि आने वाला समय पॉडकास्टिंग के लिए मुफीद ही नहीं बल्कि जानकारियों को प्रसारित करने के लिए अनिवार्य बनता जा रहा है। इसके द्वारा आप बड़े पैमाने पर श्रोताओं को आकर्षित कर खुद के शो को ब्रांड में स्थापित कर अच्छी कमाई का रास्ता बना सकते हैं। तो संचार (Communication), तकनीक (Technology) और विमर्श निर्माण (Narrative) के उत्सुक छात्रों को पॉडकास्टिंग की कला को सीखना एक अनिवार्य कदम है।
SGT विश्वविद्यालय के "स्कूल ऑफ इमर्जिंग मीडिया, कम्युनिकेशन एंड फिल्म स्टडीज़ (SMCF)" में पॉडकास्टिंग, स्टोरीटेलिंग और फिल्म मेकिंग पर केन्द्रित सिलेबस पढ़ाया जाता है, जो इस स्कूल को आधुनिक मीडिया शिक्षा में एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करता है।
अभी आवेदन करें और मीडिया, कम्युनिकेशन एवं फिल्म स्टडीज़ में अपने करियर की शुरुआत करें।
SGT Student Podcasts – जहाँ हर आवाज़ की अपनी कहानी है
नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर आप यहाँ के छात्रों द्वारा किए गए पॉडकास्ट को देख सकते हैं:
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1 पॉडकास्ट क्या होता है?
पॉडकास्ट एक डिजिटल ऑडियो या वीडियो कार्यक्रम है जिसे इंटरनेट पर एपिसोड के रूप में सुना या देखा जा सकता है। यह व्यवसाय, आत्म-विकास, समाचार, अपराध, संस्कृति जैसे विविध विषयों पर उपलब्ध होता है और इसे आप कहीं भी, कभी भी सुन सकते हैं।
प्र.2 पॉडकास्ट कैसे शुरू करें?
पॉडकास्ट शुरू करने के लिए पाँच बुनियादी चरण हैं: एक विषय चुनना, स्क्रिप्ट तैयार करना, अच्छे तकनीकी उपकरण जुटाना, शांत वातावरण में रिकॉर्डिंग और एडिटिंग करना, और अंत में किसी होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर उसे पब्लिश करना।
प्र.3 पॉडकास्टिंग के लिए कौन से उपकरण चाहिए?
शुरुआत के लिए एक अच्छी गुणवत्ता का माइक्रोफोन, हेडसेट और (वीडियो पॉडकास्ट के लिए) कैमरा आवश्यक है। एडिटिंग के लिए Audacity जैसे मुफ्त सॉफ्टवेयर से भी काम चल जाता है, इसलिए महंगे सेटअप की शुरुआत में जरूरत नहीं होती।
प्र.4 पॉडकास्ट एडिटिंग के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर सबसे अच्छा है?
ऑडियो के लिए Audacity (मुफ्त, ओपन सोर्स) और Adobe Audition (एडवांस्ड) लोकप्रिय हैं। वीडियो पॉडकास्ट के लिए Adobe Premiere Pro, Riverside और Descript बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। शुरुआती लोगों के लिए Audacity और Descript आसान रहते हैं।
प्र.5 पॉडकास्ट होस्ट करने के लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म कौन सा है?
Spotify for Podcasters पूरी तरह मुफ्त है, और यूट्यूब वीडियो पॉडकास्ट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। Transistor.fm और Castos जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म एडवांस्ड होस्टिंग और वर्डप्रेस इंटीग्रेशन की सुविधा देते हैं।
प्र.6 क्या पॉडकास्टिंग से कमाई हो सकती है?
हाँ। बड़े पैमाने पर श्रोताओं को आकर्षित कर और अपने शो को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर पॉडकास्टिंग को आकर्षक कमाई का जरिया बनाया जा सकता है। स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और ब्रांड कोलैबोरेशन इसके प्रमुख माध्यम हैं।
प्र.7 क्या पॉडकास्टिंग में करियर बनाया जा सकता है?
बिल्कुल। संचार, तकनीक और नैरेटिव निर्माण में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए पॉडकास्टिंग एक बढ़ता हुआ करियर क्षेत्र है। यह संचार कौशल, स्टोरीटेलिंग, मार्केटिंग और प्रस्तुतीकरण कौशल को निखारता है, जो मीडिया इंडस्ट्री में मूल्यवान हैं।
प्र.8 पॉडकास्टिंग सीखने के लिए कौन सा कोर्स करें?
मीडिया, कम्युनिकेशन और फिल्म स्टडीज़ से जुड़े कोर्स पॉडकास्टिंग की कला सीखने में मदद करते हैं। SGT विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इमर्जिंग मीडिया, कम्युनिकेशन एंड फिल्म स्टडीज़ (SMCF) में पॉडकास्टिंग, स्टोरीटेलिंग और फिल्म मेकिंग पर केन्द्रित सिलेबस पढ़ाया जाता है।
प्र.9 वीडियो पॉडकास्ट और ऑडियो पॉडकास्ट में क्या अंतर है?
ऑडियो पॉडकास्ट केवल आवाज पर आधारित होता है और इसे मल्टीटास्किंग के दौरान सुनना आसान होता है। वीडियो पॉडकास्ट में दर्शक पॉडकास्टर के चेहरे के भाव और विजुअल उदाहरण भी देख पाते हैं, जिससे जुड़ाव बढ़ता है और उसे Shorts व Reels में बाँटना आसान होता है।
प्र.10 AI पॉडकास्टिंग को कैसे बदल रहा है?
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ऑडियो एडिटिंग को आसान बना रहा है, ऑटो-ट्रांसक्रिप्शन और ऑटो-कैप्शन उपलब्ध करा रहा है, और लंबे एपिसोड से छोटे क्लिप्स तैयार करने में मदद कर रहा है — जिससे पॉडकास्ट बनाना और तेज व सरल हो गया है।
डॉ. अतुल कुमार मिश्र
असिस्टेंट प्रोफेसर
स्कूल ऑफ इमर्जिंग मीडिया, कम्युनिकेशन एंड फिल्म स्टडीज़ (SMCF),
एसजीटी विश्वविद्यालय
